ढेसो पुल के पास तेंदुए ने बकरी का किया शिकार, दहशत
Maharajganj News - निचलौल के ढेसो गांव में एक तेंदुआ ने रविवार शाम को एक बकरी का शिकार किया। सुकई नामक बुजुर्ग अपनी बकरियों को चराकर लौट रहा था, तभी तेंदुआ अचानक आया और बकरी को जंगल की तरफ ले गया। ग्रामीण भयभीत हैं और...

निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ढेसो गांव के पुल के पास रविवार की शाम पांच बजे एक तेंदुए ने एक बकरी का शिकार कर लिया। इस गांव का रहने वाला सुकई अपनी बकरियों को चराकर वापस आ रहा था। इस बीच जंगल की तरफ से आए तेंदुए ने उसे पकड़ लिया और जंगल की तरफ लेकर चला गया। इस घटना के बाद गांव के लोग भयभीत हैं।
ढेसो गांव निवासी बुजुर्ग सुकई अपनी बकरियों को लेकर जंगल की तरफ चराने गया था। जब वह बकरियों को चराकर वापस आ रहा था, इस बीच जंगल की तरफ से आए तेंदुए ने पुल के पास बकरी को दबोच लिया और बकरी को लेकर जंगल की तरफ भाग गया। ग्रामीण शोर करते रहे लेकिन कोई असर नहीं पड़ा।
सुकई ने बताया कि छह महीने पहले भी उसकी दो बकरियों को तेंदुए ने शिकार किया था। रेंजर निचलौल सुनील राव ने बताया कि जंगल के किनारे के गांवों के लोगों को तेंदुए से सतर्क रहने की हिदायत समय समय पर दी जाती है। ग्रामीणों को चाहिए कि वे अपने बच्चों और पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर ही रखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।