Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsIndian Budget 2023 A Roadmap for Developed India with Focus on Youth Women and Farmers

बजट में है विकसित भारत बनाने वाला रोडमैप : पंकज

Maharajganj News - केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट आम आदमी के जीवन में खुशियां लाने वाला है। यह बजट गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए योजनाएं लेकर आया है। इसमें 2047 तक विकसित...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 16 Feb 2025 05:01 PM
share Share
Follow Us on
बजट में है विकसित भारत बनाने वाला रोडमैप : पंकज

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार का आम बजट आम आदमी के जीवन में खुशियां लाने वाला है। बजट में सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा गया है। युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों सभी के लिए योजनाएं इस बजट में लाई गई हैं, जो जीवन को खुशहाल बनाएंगी। देश को आगे बढ़ाएंगी। बजट में विकसित भारत बनाने वाला रोडमैप है। वे धनेवा स्थित अपने आवास पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बजट गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीबों और मिडिल क्लास को ध्यान में रखते हुए तथा 2047 तक विकसित भारत बनाने वाले रोडमैप वाला बजट पेश किया है। इसमें विकसित भारत की गति निर्धारित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त करने में सहायक है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में मध्यम वर्ग की सराहनीय ऊर्जा और क्षमता पर विश्वास किया है। उनके योगदान को मान्यता देते हुए मोदी सरकार ने समय-समय पर उनके कर के बोझ को कम किया है।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने मध्यम वर्ग पर बोझ कम करने के लिए 12 लाख तक के आय वालों के लिए आयकर शून्य कर दिया है। किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत लिए जाने वाली ऋण की सीमा 3 लाख से बढ़ा दी गई है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने गोष्ठी में कहा कि यह बजट भारत के अमृत काल का बजट है। यह बजट देश के विकास और गरीबों के कल्याण का बजट है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता, विजन और विकसित भारत के संकल्प को रेखांकित करता है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि भारत की आत्मा है गांव और प्राण हैं किसान। आज का बजट ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र की प्रगति में नए आयामों को स्थापित करेगा। एक सशक्त, समृद्ध, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें