कोल्हुई का अमृत सरोवर बनेगा पिकनिक स्पॉट
Maharajganj News - कोल्हुई कस्बे में अमृत मानसरोवर को पिकनिक स्पॉट बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। डीएम अनुनय झा और सीडीओ अनुराज जैन के निर्देश पर निरीक्षण कर खाका तैयार किया गया है। इंट्री गेट, तालाब के चारों ओर...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई कस्बा स्थित अमृत मानसरोवर को पिकनिक स्पॉट बनाने की कवायद शुरू हो गयी है। डीएम अनुनय झा व सीडीओ अनुराज जैन के निर्देश पर एपीओ अवनीश कुमार शुक्ला ने निरीक्षण कर पिकनिक स्पॉट बनाने के लिए खाका बनाया। ग्राम प्रधान व सचिव को बताया कि हाइवे से सटे इंट्री गेट का निर्माण कराया जाए। तालाब के चहारदिवारी का अच्छे से रंगाई-पुताई कराई जाए और तालाब की सीढ़ियों को विभिन्न रंगों में रंगाया जाए। बच्चों के खेलने के लिए झूले और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए छायादार पौध और फूल लगाए जाएं। इस तरह सरोवर को पिकनिक स्पॉट बनाने के लिए और भी जो जरूरी संसाधन हो विकसित कर 15 दिन में परियोजना को पूरा कराने का लक्ष्य दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामकेश प्रजापति, सचिव धर्मेंद्र तिवारी, पंचायत मित्र व ग्रामीण मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।