Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsCandle March Against Terrorism in Maharajganj Led by Congress Leaders

इंतजार नहीं इंसाफ चाहिए : विधायक

Maharajganj News - महराजगंज में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में एक कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और पहलगाम में मारे गए...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 27 April 2025 09:26 AM
share Share
Follow Us on
इंतजार नहीं इंसाफ चाहिए : विधायक

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पहलगांम में आतंकी हमले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आनंदनगर में फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यालय से निकले लोग आंबेडकर तिराहा होते हुए पूरे नगर से होकर गुजरे। आतंकवाद के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई। विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पहलगाम में निहत्थे पर्यटको को मारा गया। उस पर सभी दल एकजुट होकर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। विधायक ने कहा की घटना मे मारे गये परिजनों व घायल के परिजनों को इंतजार नहीं इंसाफ चाहिए। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिये देश की आर्मी काफी है। हमें 1971 को नही भूलना चाहिये। जुलूस में आतंक बाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र, पूर्व जिलसध्यक्ष झीनकू चौधरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जय प्रकाश लाल, जिला पंचयात सदस्य राहुल शर्मा, डॉ. राम नारायण चौरसिया, राम पियारे प्रसाद, अशोक चौरसिया, चंदन प्रधान, विनय तिवारी, आलोक कुमार, मनोज यादव व कुंज बिहारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें