Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsBride s Family Shocked as Groom Elopes Hours Before Wedding

बारात का था इंतजार, दूसरी के साथ दूल्हा फरार

Maharajganj News - नौतनवा में एक परिवार ने बेटी की शादी की तैयारी में पिछले महीने से मेहनत की थी। शादी की शाम बारात का इंतजार कर रहे थे, तभी दूल्हे के फरार होने की सूचना मिली। परिवार के लोग सदमे में आ गए, जिससे दुल्हन...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 24 Feb 2025 03:29 AM
share Share
Follow Us on
बारात का था इंतजार, दूसरी के साथ दूल्हा फरार

नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। बेटी की शादी की तैयारी में पूरा परिवार पिछले एक महीने से जुटास था। रविवार की शाम बारात आने का इंतजार हो रहा था। तभी अचानक सूचना मिली कि दूल्हा किसी और लड़की के साथ फरार हो चुका है। परिवार के लोग सदमे में आ गए। दुल्हन और उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं तो घर में अफरा-तफरी मच गया। दोनों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला नौतनवा के एक मोहल्ले का है।

शादी वाले इस घर में रिश्तेदार पहुंच चुके थे। बारातियो के लिए बुक किये गये मैरेज हाल में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। लड़की भी दुल्हन की तरह सज रही थी। तभी एक फोन ने पूरे परिवार को सदमे में पहुंचा दिया। पूरे घर में सन्नाटा मच गया। घर के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। दुल्हन की मां ने बताया कि उसे लड़के की मां ने फोन कर सूचना दी कि लड़का किसी और लड़की के साथ फरार हो चुका है। वह लोग बारात लेकर नहीं आ रहे हैं।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि लड़की की शादी कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। कुछ दिनों पहले ही शादी के लिए आज की तारीख तय की गई थी। शादी में लेनदेन के रस्म भी पूरे कर लिए गए थे। मैरिज हॉल से लेकर बारातियों के आने के इंतजाम किए जा रहे थे। दुल्हन की विदाई के सारे इंतजाम घर वालों ने पूरी कर ली थी और निकाह की तैयारी का इंतजाम हो रहा था। अब अचानक बारात ना आने से घर वालों पर दुख का पहाड़ टूट गया है। दुल्हन और मां इस कदर सदमे में पहुंच गई कि उनकी तबीयत बिगड़ गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें