Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsAnnual Sports Meet Concludes at Jawaharlal Nehru PG College with Winners Announced

वार्षिक क्रीड़ा समारोह में निधि व अमन ओवरऑल चैंपियन बने

Maharajganj News - जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हुआ। मुख्य अतिथि डॉक्टर बलराम भट्ट ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विभिन्न दौड़ और प्रतियोगिताओं में कुमारी चंदा,...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 23 Feb 2025 12:22 AM
share Share
Follow Us on
वार्षिक क्रीड़ा समारोह में निधि व अमन ओवरऑल चैंपियन बने

महाराजगंज, निज संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्रबंधक डॉक्टर बलराम भट्ट ने विेजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 100 मीटर की महिला दौड़ में कुमारी चंदा को पहला और दिव्या पांडे और अर्चना को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला। 100 मीटर पुरुष दौड़ में अमन सिंह को पहला, सुंदरम को दूसरा, आदित्य को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर महिला दौड़ में चंदा को पहला, रूबी को दूसरा, सितारुन को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर पुरुष दौड़ में अमन सिंह को पहला, सुंदरम ठाकुर को दूसरा, प्रिंस शर्मा को तीसरा स्थान मिला।

400 मीटर दौड़ पुरुष में धीरज साहनी को पहला, आदित्य यादव को दूसरा और उदय को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर महिला संवर्ग में निथि गुप्ता को पहला, पूर्णिमा चौधरी को दूसरा और रुबी को तीसरा स्थान मिला। 800 मीटर पुरुष दौड़ में इजहार को पहला, दुर्गेश साहनी को दूसरा और आदर्श राय को तीसरा स्थान मिला। 800 मीटर महिला दौड़ में निधि गुप्ता को पहला, वन्दना गुप्ता को दूसरा और रुबी को तीसरा स्थान मिला।

शाटपुट प्रतियोगिता महिला संवर्ग में पुर्णिमा चौधरी को पहला, रिंकी पाण्डेय और दिव्या पाण्डेय को संयुक्त से दूसरा, स्वांजलि त्रिपाठी को तीसरा स्थान मिला। उंची कूद महिला संवर्ग सुमध्या धारिया को पहला, राधिका सुहानी को दूसरा और पूर्णिमा चौधरी को तीसरा स्थान मिला। उंची कूद पुरुष संवर्ग में अभय शर्मा प्रथम, आदित्य कन्नौजिया द्वितीय, अबरार अली तृतीय स्थान पर रहे।

ओवर ऑल चैम्पियन पुरुष संवर्ग में अमन सिंह व महिला संवर्ग निधि गुप्ता रही। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि प्रबन्धक डाक्टर बलराम भट्ट व प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार मिश्र ने मेडल देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ प्राची कुशवाहा व डा. पीयूष जायसवाल ने किया। इस दौरान क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. राणा प्रताप तिवारी, क्रीड़ा संयोजक प्रो.उमेश प्रसाद यादव, क्रीड़ा सचिव डा. अपर्णा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें