Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Budget A Vision for Comprehensive Development Under Modi s Guidance

बजट से होगा प्रदेश का समग्र और चहुंमुखी विकास - केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार के बजट को प्रधानमंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 20 Feb 2025 10:15 PM
share Share
Follow Us on
बजट से होगा प्रदेश का समग्र और चहुंमुखी विकास - केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार के बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप बताया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश का समग्र और चहुंमुखी विकास होगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बजट महिलाओं नौजवानों, बुजुर्गों, किसानों और सर्व समाज के हितों को सर्वोपरि रखते हुए तैयार किया गया है। राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में यह नए अध्याय जोड़ेगा। इस बजट से उत्तर प्रदेश , उन्नत प्रदेश और सर्वोत्तम प्रदेश बनेगा। बजट प्रदेश के नागरिकों को बड़े अवसर उपलब्ध कराएगा। विकास और रोजगार सृजन के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें