Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTeenager Abducted and Assaulted During Mehndi Ceremony in Gosaiynganj

मेहंदी की रस्म से लौट रही किशोरी को बंधक बना गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

Lucknow News - - मेहंदी समारोह से निकलते ही आरोपितों ने किया पीछा गोसाईंगंज, संवाददाता। गोसाईंगंज के एक

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 27 April 2025 10:18 PM
share Share
Follow Us on
मेहंदी की रस्म से लौट रही किशोरी को बंधक बना गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

गोसाईंगंज के एक गांव में शनिवार रात मेहंदी समारोह में 13 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ आई थी। देर रात किशोरी घर लौट रही थी। रास्ते में तीन युवकों ने किशोरी को रोक लिया। विरोध करने पर पीड़िता को पिकअप में बंधक बना कर सामूहिक दुराचार किया। किसी तरह से आरोपितों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने मां को आपबीती बताई। रविवार सुबह गोसाईंगंज कोतवाली में किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता शनिवार रात एक परिचित के घर मेहंदी समारोह में शामिल होने गई थी। रात करीब दो बजे किशोरी समारोह से निकल रही थी, तभी जौखण्डी निवासी मुस्ताक, एहसान और साहिल आ गए। जिन्होंने युवती का पीछा किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए युवती को पिकअप में बंधक बना कर दुराचार किया। घिनौनी करतूत के बाद आरोपितों ने किशोरी को मारपीट करते हुए भगा दिया। बदहवास हालत में घर लौटी बेटी को देख परिवार वाले घबरा गए। पूछताछ करने पर मुस्ताक, एहसान और साहिल के बारे में पता चला। किशोरी की मां ने गोसाईंगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

तीन को पुलिस ने दबोचा

डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि रविवार सुबह किशोरी की मां ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गई। जौखण्डी से मुस्ताक को एहसान और साहिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी का मेडिकल चेकअप कराने के साथ मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें