सपा ने संत गाडगे की मनाई जायंती
Lucknow News - लखनऊ- विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर रविवार को स्वच्छता के प्रणेता व

लखनऊ- विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर रविवार को स्वच्छता के प्रणेता व सामाजिक समरसता के प्रतीक संत गाडगे की जयंती सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि संत गाडगे महाराज ने अपने जीवन को मानव सेवा और आध्यात्मिकता के लिए समर्पित किया। उन्होंने सादगी और स्वच्छता के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।