Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsProtest in Gomti Nagar Against Illegal Rohingyas and Bangladeshis
बांग्लादेशियों के निष्कासन के लिए गोमती नगर में धरना
Lucknow News - लखनऊ के गोमती नगर में अवैध रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों के निष्कासन के लिए जनकल्याणकारी और धार्मिक संस्थाओं ने धरना प्रदर्शन किया। लक्ष्मण गौड़ की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन थानाध्यक्ष को...
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 2 Feb 2025 09:08 PM

लखनऊ। गोमती नगर क्षेत्र से अवैध रोहिंग्याओं व बांग्लादेशियों के निष्कासन के लिए जनकल्याणकारी और धार्मिक संस्थाओं ने गोमती नगर स्थित शहीद मनोज पांडेय चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया। गोमती नगर सनातन समिति के संयोजक लक्ष्मण गौड़ की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन गोमती नगर इंस्पेक्टर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी को सौंपा गया। धरने में सनातनी समाज के जनकल्याणकारी एवं धार्मिक संस्थाओं के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।