तिलक समारोह में फायरिंग करने वाला प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
Lucknow News - लखनऊ के बिजनौर के अनूपखेड़ा में तिलक समारोह के दौरान अवैध पिस्टल से फायरिंग करने वाले प्रापर्टी डीलर शत्रोहन सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली से घायल अमित का इलाज लोकबंधु अस्पताल में चल रहा...

लखनऊ, संवाददाता। बिजनौर के अनूपखेड़ा में तिलक समारोह में फायरिंग करने के आरोपित प्रापर्टी डीलर को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गोली लगने से घायल अमित का लोकबंधु अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इंस्पेक्टर बिजनौर अरविंद कुमार राणा के मुताबिक पारा के चुन्नू खेड़ा निवासी आरोपित प्रापर्टी डीलर शेत्राहन सिंह यादव को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद गर लिया गया है। जांच में सामने आया कि शुक्रवार को बिजनौर के अनूप खेड़ा में राजकुमार यादव के बेटे आकाश का तिलक समारोह था। रात करीब 10 बजे तिलक चढ़ रहा था इस बीच लड़की पक्ष से आए पारा के चुन्नू खेड़ा निवासी शत्रोहन सिंह यादव ने अवैध पिस्टल से हवाई फायरिंग की। मगर गोली फंस गई। वह गोली निकाल रहा था तभी फायर हो गया। गोली लड़की के चचेरे भाई चून्नूखेड़ा के ही अमित के कंधे पर जा लगी। अमित के घर वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित शत्रोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।