शहर की डेढ़ लाख आबादी कल झेलेगी बिजली संकट
Lucknow News - राजधानी लखनऊ में गुरुवार को कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। लेसा आरडीएसएस योजना के तहत फीडर और ट्रांसफार्मर की मरम्मत के कारण डेढ़ लाख लोग प्रभावित होंगे। विकास नगर, फैजुल्लागंज, और अन्य...

राजधानी में गुरुवार को विकासनगर, महानगर, फैजुल्लागंज, बनी सहित कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान लेसा आरडीएसएस योजना के तहत फीडर व ट्रांसफार्मर की मरम्मत करेगा। इससे करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित होगी। विकास नगर सेक्टर-11, 12, 7 व गुलशन एन्क्लेव, खुर्रमनगर में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बाधित रहेगी। समेसी उपकेंद्र के रसूलपुर, नेहरू नगर, मखदूम नगर में सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बनी उपकेंद्र में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई गुल रही। कटी बगिया, बखतखेड़ा, हिन्दूखेड़ा, पहाड़पुर, किशनपुर, कौडिया, मेमौरा, अवतार नगर, खसरवारा, दरेहटा मोड़, अवतार नगर सहित कई इलाके प्रभावित होंगे।
आईटीआई उपकेंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे बड़ा चांदगंज, एल-पार्क, ई-पार्क, महानगर सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। फैजुल्लागंज उपकेंद्र बुधवार को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक ठप रहेगा। इससे पुलिस चौकी फैजुल्लागंज, कृष्ण लोक नगर, संत कबीर नगर, मिल्लतनगर, पतंग मैदान, मथुरा विहार, अन्ना मार्केट, प्रीतिनगर सहित कई इलाके प्रभावित होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।