Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPM Modi s Mann Ki Baat Broadcast BJP Leaders Engage at Various Booths

भाजपा नेताओं ने पोलिंग बूथों पर सुना मोदी के मन की बात:: फोटो

Lucknow News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम रविवार को प्रसारित हुआ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न बूथों पर इस कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 23 Feb 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा नेताओं ने पोलिंग बूथों पर सुना मोदी के मन की बात:: फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का रविवार को सीधा प्रसारण हुआ। प्रसारण को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों ने सुना। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण का महानगर के हलवासिया कोर्ट बूथ संख्या 234 पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सुना। उनके साथ पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के अलावा उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बूथ संख्या 327 एसटीपी बड़ी लाल कुर्ती मंडल कैंट 4 में कई नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात सुनी। इसी तरह प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने विधायक ओपी श्रीवास्तव के साथ सुग्गामऊ प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 54 पर मन की बात सुनी। भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने चिनहट बाजार में पार्षद कार्यालय बूथ संख्या 362 पर, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने उत्तर मंडल की बूथ संख्या 281 पर और महापौर सुषमा खर्कवाल ने कैंप कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम को सुना।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें