Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow Police Arrests Man for Rape under False Marriage Pretense
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
Lucknow News - लखनऊ में बंथरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में जसवंत रावत को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जसवंत ने उसे तीन साल तक अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी के नाम पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 26 April 2025 11:32 PM

लखनऊ। बंथरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था कि बंथरा कुरौनी निवासी जसवंत रावत ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और दुष्कर्म किया। शादी के नाम पर वह अक्सर टालमटोल कर जाता। तीन वर्ष तक वह उसका शोषण करता रहा। इस बीच पीड़िता के माता-पिता की मौत हो गई। कुछ दिन पहले उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो जसवंत गालियां देते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश कुमार के मुताबिक आरोपित जसवंत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।