Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow Municipal Commissioner Reviews Services in Gomti Nagar

नगर आयुक्त ने किया शहर का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश

Lucknow News - नगर आयुक्त गौरव कुमार ने गोमती नगर क्षेत्र में नगर निगम की सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई, कूड़ा प्रबंधन, वेंडिंग जोन और कार्यशाला का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यों में सुधार की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 25 April 2025 09:47 PM
share Share
Follow Us on
नगर आयुक्त ने किया शहर का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश

गोमती नगर क्षेत्र के कई स्थानों पर पहुंचकर की नगर निगम कार्यों की समीक्षा लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नगर निगम की सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, वेंडिंग जोन और कार्यशाला से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने सबसे पहले गोमती नगर के विराम खंड-5 में नाले की सफाई का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद विनीत खंड-6 स्थित पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कूड़े के संग्रहण और ट्रांसफर की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके बाद मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर में पुनर्चक्रण के लिए सामग्री की छंटाई व्यवस्था को देखा। नगर आयुक्त ने कार्यों में सुधार की आवश्यकता जताते हुए उन्हें और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने स्थित वेंडिंग जोन का भी निरीक्षण किया, जहां फुटपाथ पर ठेले-खोमचे लगाने वालों को व्यवस्थित रूप से स्थान आवंटित किया गया है। नगर आयुक्त ने व्यवस्था पर संतोष जताया लेकिन कुछ सुधारों की ओर भी इशारा किया। अंत में नगर निगम की केंद्रीय कार्यशाला का निरीक्षण किया गया, जहां डीजल आपूर्ति और वाहनों के रखरखाव की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। साथ ही निगम के नए मुख्यालय के निर्माण को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा हुई। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, मुख्य अभियंता (सिविल) महेश वर्मा, मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक मनोज प्रभात, जोनल अधिकारी संजय यादव और सेनेटरी अफसर पंकज शुक्ला मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें