Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow Development Authority to Host Shakti Utsav on February 15 with Pink Run and Art Competitions

पिंक रन में कल 1090 चौराहे से राम मनोहर लोहिया पार्क तक दमखम दिखाएंगी महिलाएं

Lucknow News - लखनऊ विकास प्राधिकरण 15 फरवरी को 'शक्ति उत्सव' का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में 2.5 किलोमीटर की पिंक रन, नुक्कड़ नाटक, महिला बैंड प्रदर्शन और चित्रकला प्रतियोगिता शामिल होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 12 Feb 2025 09:38 PM
share Share
Follow Us on
पिंक रन में कल 1090 चौराहे से राम मनोहर लोहिया पार्क तक दमखम दिखाएंगी महिलाएं

लखनऊ विकास प्राधिकरण 15 फरवरी को आयोजित कर रहा है शक्ति उत्सव लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

लखनऊ विकास प्राधिकरण 15 फरवरी को ‘शक्ति उत्सव का आयोजन कर रहा है। मिशन शक्ति के तहत इस कार्यक्रम में 1090 चौराहे से लेकर डा. राम मनोहर लोहिया पार्क तक पिंक रन होगी। साथ ही नुक्कड़ नाटक, महिला बैंड फरफारमेंस, शिल्पकला प्रदशर्नी व चित्रकला प्रतियोगिता भी होगी।

एलडीए में वर्तमान में 132 महिलाएं स्थायी व लगभग 100 महिलाएं अस्थायी पदों पर कार्यरत हैं। शहर में लाखों ऐसी महिलाएं हैं, जो अलग-अलग क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। इन महिलाओं के साहस, सम्मान और स्वावलंबन का जश्न मनाने के उद्देश्य से प्राधिकरण शक्ति उत्सव का आयोजन कर रहा है। 15 फरवरी को एक दिवसीय शक्ति उत्सव में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 8.30 बजे से 1090 चौराहे पर होगी। 2.5 किलोमीटर की पिंक रन होगी। भारतीय ओलंपिक एथलीट अर्जुन पुरस्कार विजेता पद्मश्री सुधा सिंह पिंक रन को फ्लैग ऑफ करेंगी।

03 वर्गों में होगी चित्रकला प्रतियोगिता

इसके बाद राम मनोहर लोहिया पार्क के ओपन एयर थियेटर में विभिन्न तरह के आयोजन होंगे। इसमें सामाजिक संस्थाओं द्वारा शिल्पकला प्रदर्शनी लगायी जाएगी। इसके अलावा 06-12, 13-18 व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के पहले महिला मिशन राक बैंड ‘मेरी जिंदगी की लाइव परफारमेंस होगी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली कर्मचारी होंगी सम्मानित

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण से जुड़ने वाली पहली महिला कर्मचारी प्रकाशिनी शुक्ला थीं। जिन्होंने 35 वर्षों तक प्राधिकरण को अपनी सेवाएं दीं। वर्तमान में प्राधिकरण में बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत हैं। जो अलग-अलग अनुभागों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में ऐसी महिला कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण के गठन से लेकर अब तक कुल 41,072 महिलाओं के नाम पर सम्पत्ति की रजिस्ट्री की गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें