Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsInauguration of Shri Mrityunjay Mahadev Temple in Lucknow with Vedic Rituals

श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में विराजे महादेव और माता पार्वती

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम विस्तार, सेक्टर-दो में नवनिर्मित श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में सोमवार को

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 24 Feb 2025 07:02 PM
share Share
Follow Us on
श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में विराजे महादेव और माता पार्वती

लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम विस्तार, सेक्टर-दो में नवनिर्मित श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में सोमवार को वैदिक मंत्रोचारण के बीच शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। विधि विधान के साथ माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय जी और नंदी महाराज को स्थापित किया गया। इसके साथ ही श्रीराम दरबार और राधा -कृष्ण की प्रतिमा की स्थापना भी की गई। इसके बाद मुख्य यजमान उपेन्द्र सिंह व उनकी पत्नी ने हवन-पूजन किया। सुंदर कांड का पाठ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान रिटायर आईएएस सदाकांत शुक्ला, जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पांडेय, गजेन्द्र सिंह, अंशुल, पिंकी शुक्ला, देवेश सिंह हिमांशु सिंह, अरविंद गुप्ता, विपिन शुक्ला, व्यापार मंडल के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें