छात्रों ने प्रदूषण नियंत्रण, जल आपूर्ति का तरीका जाना
Lucknow News - लखनऊ के केएमसी भाषा विवि के सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों ने नगर निगम के जलकल विभाग के जल उपचार संयंत्र का भ्रमण किया। छात्रों को जल उपचार प्रक्रिया और स्वच्छ जल आपूर्ति के महत्व की जानकारी दी गई।...

लखनऊ, संवाददाता। केएमसी भाषा विवि में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से संचालित जल उपचार संयंत्र का भ्रमण किया। इसके जरिए छात्रों को जल उपचार प्रक्रिया और स्वच्छ जल आपूर्ति के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जिससे वह जल संरक्षण और इसके उपयोग के बारे में बेहतर समझ हासिल कर सकें। जलकल विभाग अधिकारी महेंद्र कुमार ने छात्रों को जल शोधन, प्रदूषण नियंत्रण और जल आपूर्ति से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी और बताया कि जल उपचार संयंत्र किस प्रकार गंदे पानी को शुद्ध करके इसे पीने योग्य बनाता है और किस तरह से जल के सही उपयोग और संरक्षण से जल संकट की समस्याओं को कम किया जा सकता है। छात्रों के साथ विषय प्रभारी कौशलेश शाह, अभिषेक अवस्थी, आस्था चौरसिया उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।