Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCyber Fraudster Steals 1 5 Crore from NGO Account by Changing Mobile Number

जालसाज ने एनजीओ के खाते से डेढ़ करोड़ उड़ाए

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाताÜð। साइबर जालसाज ने ग्रामीण विकास सेवा संस्थान एनजीओ के खाते से संबद्ध मोबाइल

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 25 Feb 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
जालसाज ने एनजीओ के खाते से डेढ़ करोड़ उड़ाए

साइबर जालसाज ने ग्रामीण विकास सेवा संस्थान एनजीओ के खाते से संबद्ध मोबाइल नंबर बदलकर दो दिन में डेढ़ करोड़ रुपये पार कर दिए। तहरीर पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। मल्हौर स्थित अवध बिहार कालोनी निवासी विनोद कुमार शास्त्री आधुनिक ग्रामीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष हैं। विनोद शास्त्री के मुताबिक उनके संस्थान का चालू खाता निजी बैंक में है। विनोद के मुताबिक खाते में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराया था। लेकिन रवि प्रकाश नाम के व्यक्ति ने महाकुंभ प्रयागराज मेले में चंदा एकत्रित करने के लिए खाते का विवरण उनसे ले लिया। इसके बाद खाते का मोबाइल नंबर बदलकर 16 से 18 जनवरी के बीच में खाते से डेढ़ करोड़ रुपये पार कर दिये। सीमा से अधिक रुपए निकलने पर बैंक कर्मचारी ने उनके निजी नंबर पर संपर्क किया तो इस हेराफेरी की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना बृजेश कुमार यादव के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें