फेरे से पहले दहेज में मांगी कार, दुल्हन ने लौटा दी बारात
Lucknow News - दुबग्गा कला में नटबीर पैलेस में एक दूल्हे ने शादी से पहले दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग की। दुल्हन के पिता ने मिन्नतें की, लेकिन दूल्हे ने नहीं माना। जयमाल के बाद दुल्हन ने दहेज की मांग के...

दुबग्गा कला स्थित नटबीर पैलेस में गुरुवार रात फेरे से पहले दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग दूल्हे ने रख दी। आखिरी वक्त पर की गई मांग को पूरा करना सम्भव नहीं था। दुल्हन के पिता ने मिन्नत करते हुए शादी की रस्में पूरी करने को कहा। यह बात वर पक्ष ने नहीं मानी। जयमाल के बाद फेरे के इंतजार में बैठी दुल्हन को दहेज की बात पता चली। तो वह बिफर पड़ी। दूल्हे और उसके परिवार को फटकारते हुए दुल्हन ने बारात लौटा दी। बेटा मान जाओ, हमारी हैसियत नहीं है
बरावन कला निवासी किसान ने बेटी की शादी मुबारकपुर में तय की थी। दूल्हा फार्मा कम्पनी में काम करता है। गुरुवार को नटबीर पैलेस में बारात पहुंची। ढोल नगाड़े की धुन पर बाराती नाचते हुए मैरिज हॉल में दाखिल हुए। व्यंजनों का लुत्फ उठाया। जयमाल के बाद दूल्हा-दूल्हन ने साथ में खाना खाया। पर, फेरे से चंद मिनट पहले ही दूल्हे ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये देने के लिए कहा। दूल्हे के शब्द सुन कर लड़की के पिता माथा पकड़ कर बैठ गए। कुछ समझ नहीं आया। हिम्मत जुटा कर वर के सामने हाथ जोड़ कर दूल्हन के पिता खड़े हो गए। बोले की मेरी हैसियत नहीं है। तुम भी जानते हो। फिर ऐसा क्यों कर रहे हो। बेटा मान जाओ। पर, दूल्हे ने लड़की के पिता की बात को नजरअंदाज कर मुंह मोड़ लिया।
ऐसे लोगों के घर नहीं जाउंगी, बारात वापस ले जाओ
सात फेरे लेने से पहले ही दूल्हे की मांग ने दुल्हन के सपने बिखेर दिए। पिता को रोते देख बेटी की आंख भर आई। दहेज में कार और पांच लाख की मांग पूरी होना सम्भव नहीं था। ऐसे में दुल्हन ने ही शादी करने से मना करते हुए बारात लौटा दी। आरोप है कि कई बराती शराब पीकर आए थे। जिन्होंने वधू पक्ष से अभद्रता की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।