Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBrahmins Play Pivotal Role in Nation s Welfare Haryana Deputy CM at Parshuram Jayanti

ब्राह्मण जाति नहीं, संस्कार है - ब्रजेश पाठक

Lucknow News - हरियाणा के पंचकुला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ब्राह्मण जाति नहीं, संस्कार हैं। उन्होंने बताया कि ब्राह्मणों ने हमेशा राष्ट्रहित में अग्रणी भूमिका निभाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 27 April 2025 08:44 PM
share Share
Follow Us on
ब्राह्मण जाति नहीं, संस्कार है - ब्रजेश पाठक

- हरियाणा के पंचकुला में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में उप मुख्यमंत्री बोले- राष्ट्र हित में ब्राह्मणों ने निभाई अग्रणी भूमिका लखनऊ, विशेष संवाददाता

हरियाणा के पंचकुला में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में यूपी में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को कहा कि ब्राह्मण जाति नहीं, संस्कार है। इन्हीं संस्कारों की वजह से विश्वभर में सनातन की पताका शान से लहरा रही है। वह बोले, राष्ट्रहित में ब्राह्मणों ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा राष्ट्रहित में काम किया है। जब भी सर्वसमाज को आवश्यकता पड़ी, तब ब्राह्मण आगे आए। चाणक्य, कौटिल्य, आर्यभट्ट, ऋषि दधिचि का योगदान अतुलनीय है। राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में इन महापुरुषों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। नए भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में ब्राह्मणों की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकासित भारत का सपना पूरा करने में भी ब्राह्मणों की उल्लेखनीय भूमिका रहेगी। भगवान परशुराम ने विश्व कल्याण के लिए फरसा उठाया था। राजनीति, अर्थनीति के महाज्ञाता चाणक्य, दुनिया को शून्य देने वाले आर्यभट्ट, अर्थशास्त्र का ज्ञान कराने वाले कौटिल्य और असुरों का संहार करने के लिए अपनी हड्डियां देने वाले महर्षि दधीचि हमारे प्रेरणास्त्रोत हैं। आधुनिक राजनीति में भी चाणक्य के विचारों का प्रयोग किया जाता है। वर्ष 2014 से पहले और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व वाले नए भारत में जमीन और आसमान का अंतर है। राम मंदिर की स्थापना हो या काशी विश्वनाथ कोरिडोर, उज्जैन के महाकाल मंदिर को सजाने का काम भी भाजपा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद बिपलव कुमार देव, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद कार्तिक शर्मा, हरियाणा सरकार के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें