Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAnnual Ceremony of Lord s Trident Form Held in Lucknow

मनुष्य को सत्य, धर्म व न्याय के पथ पर चलना चाहिए

Lucknow News - लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित सत्य मंदिर और भवानीपुर गांव में भगवान के त्रिशूल रूप दर्शन का वार्षिक समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की वाणी के पाठ से हुई। आध्यात्मिक गुरु मां पूनम ने सत्य, धर्म...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 23 Feb 2025 09:46 PM
share Share
Follow Us on
मनुष्य को सत्य, धर्म व न्याय के पथ पर चलना चाहिए

लखनऊ। इंदिरा नगर स्थित सत्य मंदिर और अयोध्या रोड, भवानीपुर गांव स्थित सत्यतीर्थ आश्रम में रविवार को भगवान के त्रिशूल रूप दर्शन का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ भगवान की वाणी के पाठ से हुआ। इस मौके पर इंदिरा नगर स्थित सत्य मंदिर में आध्यात्मिक गुरु मां पूनम ने कहा कि मनुष्य जब-जब असत्य, अधर्म और अन्याय के पथ पर बढ़ता है, तब-तब भगवान के न्याय रूप के अंतर्गत उसे कष्टों, रोगों, आपदाओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए मनुष्य को सदा सत्य, धर्म, न्याय के पथ पर ही अग्रसर रहना चाहिए। योगीराज अभिनव महाराज ने भी प्रवचन दिया। प्रवचन के बाद भजन, आरती व प्रसाद का वितरण किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें