Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAir India Flight AI 2460 Faces Cooling Issues Passengers Complain

दिल्ली-लखनऊ फ्लाइट में पसीने-पसीने हुए यात्री

Lucknow News - लखनऊ दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों को गर्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 26 April 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली-लखनऊ फ्लाइट में पसीने-पसीने हुए यात्री

लखनऊ दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों को गर्मी झेलनी पड़ी। केबिन प्रेशर का संतुलन सही न होने की वजह से विमान में कूलिंग सही नहीं हो पाई। यात्रियों की शिकायत पर एयरलाइंस ने खेद जताया है।

मामला शुक्रवार की रात का है। फ्लाइट संख्या एआई 2460 ने दिल्ली एयरपोर्ट से रात 9:30 बजे उड़ान भरी थी। यह फ्लाइट 20:20 बजे लखनऊ उतरी। यात्रियों के अनुसार पहले दिल्ली में बोर्डिंग के समय काफी देर तक विमान एक महिला यात्री के इंतजार में रोके रखा गया। विमान ने उड़ान भरी तो कूलिंग की समस्या सामने आई। यात्रियों ने केबिन क्रू से इसकी शिकायत की लेकिन वे खुद भी इसी समस्या से जूझ रही थीं। फ्लाइट के यात्रियों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एयरलाइंस को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। जवाब में एयर इंडिया के हैंडल से इस संबंध में खेद प्रकट किया गया। साथ ही फ्लाइट लेट होने का कारण परिचालन की दिक्कत बताई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें