Hindi NewsUttar-pradesh NewsLalitpur NewsIncreased Accidents Due to Damaged Bridge in Sadhumal Village

वाहन का पुलिया में फंसा पहिया, चालक चुटहिल

Lalitpur News - फोटो- 3कैप्सन- पुलिया के गड्ढ़े में फंसा वाहन का पहियावाहन का पुलिया में फंसा पहिया, चालक चुटहिलगांव के मुख्य मार्ग पर टूटी पुलिया से हो रही दुर्घटनाए

Newswrap हिन्दुस्तान, ललितपुरThu, 27 March 2025 06:38 PM
share Share
Follow Us on
वाहन का पुलिया में फंसा पहिया, चालक चुटहिल

फोटो- 3 कैप्सन- पुलिया के गड्ढ़े में फंसा वाहन का पहिया

वाहन का पुलिया में फंसा पहिया, चालक चुटहिल

गांव के मुख्य मार्ग पर टूटी पुलिया से हो रही दुर्घटनाएं, ग्रामीण परेशान

साढ़ूमल। गांव के मुख्य मार्ग स्थित टूटी पुलिया के कारण दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बृहस्पतिवार को एक चार पहिया वाहन का पहिया इस क्षतिग्रस्त पुलिया में फंस गया, जिससे वाहन सवार कुछ लोग चुटहिल हो गए। बाद में ग्रामीणों की मदद से वाहन के पहिए को बाहर निकाला जा सका।

मड़ावरा तहसील अन्तर्गत साढ़ूमल ग्राम पंचायत स्थित मुख्य मार्ग की पुलिया काफी वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इसका गड्ढ़ा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण इससे बचकर निकल जाते हैं। तमाम बार वाहन के पहिए इस पुलिया में फंसने से लोग चुटहिल और घायल होते हैं। बृहस्पतिवार सुबह इस पुलिया पर चार पहिया वाहन का पहिया फंस गया। जिस कारण वाहन ग्रामीण चुटहिल हो गए और आवागमन में लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। स्कूली छात्र, अध्यापक और प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग विशेष रूप से प्रभावित हुए। ओवरलोड वाहनों के आवागमन के कारण 03 साल पहले यह पुलिया टूट गई थी। तब से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। जिस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को हमेशा खतरा बना रहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें