Hindi NewsUttar-pradesh NewsLalitpur NewsEmpowering Women and Prosperous Farmers Minister Monoharlal Shares Government Initiatives

महिलाएं सशक्त, किसान बने खुशहाल: मनोहरलाल

Lalitpur News - महिलाएं सशक्त, किसान बने खुशहाल: मनोहरलाल राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की दी जानकारीललितपुर। ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 08 वर

Newswrap हिन्दुस्तान, ललितपुरThu, 27 March 2025 08:40 PM
share Share
Follow Us on
महिलाएं सशक्त, किसान बने खुशहाल: मनोहरलाल

महिलाएं सशक्त, किसान बने खुशहाल: मनोहरलाल राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की दी जानकारी

ललितपुर। ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कल्याण सिंह सभागार आडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने कहा कि महिलाओं को सशक्त, किसानों को खुशहाल और बेरोजगारों के हाथों में काम देकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा दोनों में परिवर्तन आया है। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रूप में उभर रहा है। देश विदेश से कारोबारी यहां अपना उद्योग स्थापित करने के लिए आकर्षित हो रहे हैं, जिससे कारण तेजी से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि हो रही है। युवाओं को उनकी कृशलता के अनुसार कार्य मिल रहा है। गरीब कल्याण के लिए सरकार ने जीरो पावरटी सर्वे शुरु किया है, साथ ही उद्यमियों के सृजन के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान प्रारंभ किया गया है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया है, मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाया है। किसानों की खुशहाली के लिए समर्थन मूल्यों में वृद्धि कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का काम वर्तमान सरकार ने किया है। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भाजपा हरिशचन्द्र रावत ने अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश सरकार के शानदार 8 वर्षों की उपलब्धियां, नीतियां व कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ललितपुर के चौमुखी विकास, एयरपोर्ट, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न कार्यों से जनपद की आम जनता के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव साफ देखे जा सकते हैं। सदर विधायक ने जिला प्रशासन की प्रंसशा करते हुए कहा कि प्रशासन ललितपुर की पानी की समस्या के निदान के लिए चलायी जा रही जल परियोजनाओं पर बड़ी संजीदगी के साथ गंभीरतापूर्वक कार्य कर रहा है, इसके लिए उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बिजली, पानी, किसानी सहित जनता की किसी भी समस्या के निस्तारण कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें