Hindi NewsUttar-pradesh NewsLalitpur NewsBJP Initiates Door-to-Door Campaign to Educate Villagers on Policies and Achievements

संपर्क किया और बताई उपलब्धियां

Lalitpur News - फोटो- 15कैप्सन- भाजपा की नीतियों से ग्रामीण को अवगत कराते हुए नेतासंपर्क किया और बताई उपलब्धियांमड़ावरा में भाजपाइयों ने घर घर संपर्क अभियान शुरू किया

Newswrap हिन्दुस्तान, ललितपुरFri, 28 March 2025 07:29 PM
share Share
Follow Us on
संपर्क किया और बताई उपलब्धियां

फोटो- 15 कैप्सन- भाजपा की नीतियों से ग्रामीण को अवगत कराते हुए नेता

संपर्क किया और बताई उपलब्धियां

मड़ावरा में भाजपाइयों ने घर घर संपर्क अभियान शुरू किया

मड़ावरा। तहसील क्षेत्र में भाजपाइयों ने घर-घर संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल ने विभिन्न कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।

निर्धारित कार्यक्रम केत हत प्रथम चरण में सभी गांवों में 28, 29 व 30 मार्च को सूची बनाकर प्रत्येक पदाधिकारी को बूथ स्तर पर घर-घर सम्पर्क करना है। दूसरे चरण में 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। शक्ति केंद्र के प्रत्येक बूथ पर बैठक होगी। 7, 8 व 9 अप्रैल को जो शक्ति केंद्र छूट गए, उनमें संपर्क होगा। युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे। प्रबुद्ध सम्मेलनों में शिक्षक, इंजीनियर, चिकित्सक, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार, खिलाड़ियों को आमंत्रित करना है। सभी से सरकार की योजनाएं, उपलब्धियां साझा की जाएंगी। महिला मोर्चा घर-घर संपर्क करेगा। 14 अप्रैल को बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर स्वच्छता अभियान चलेगा। क्षेत्र के सभी बूथों पर अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। वहीं पंचायत भवन में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में अंतिम दिन भी स्टाल पर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें