आंदोलन की धमकी के बाद कर्मचारियों के खाते में भेजा बोनस
Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ में बजाज चीनी मिल के श्रमिकों ने दिवाली से पहले बोनस की मांग की। विधायक अमन गिरि ने श्रमिकों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। मिल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी कर्मचारियों के...

गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल के श्रमिकों को दिवाली से पहले बोनस दिलाए जाने की मांग को लेकर श्रमिक कल्याण संघ ने बैठक की। विधायक अमन गिरि ने कहा समस्त मिल कर्मचारी हमेशा उनके साथ रहे हैं। समस्त कर्मचारी उनके परिवारीजन हैं। मिल प्रशासन को चेताते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर मिल कर्मचारियों का शोषण कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसी क्रम में गोला मिल प्रशासन ने विधायक अमन गिरी को अवगत कराया कि मिल प्रशासन ने तत्काल अग्रिम कार्रवाई करते हुए समस्त कर्मचारियों के खाते में बोनस भेज दिया है। जिसे सुनकर समस्त मिल कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गयी। सभी ने विधायक का आभार जताया। इस अवसर पर श्रमिक कल्याण सांच के मंत्री विश्वनाथ सिंह, उमेश सिंह, शैलेन्द्र शाह, राजकुमार अवस्थी, पंकज सिंह, गिरिजा शंकर, दामोदर तिवारी, सुरेश ठाकुर, अवधेश मिश्र, धर्मेंद्र गिरी मोंटी भैया, राजेश वर्मा सभासद, दीपक सिंह, मुकेश गुप्ता, एसपी सिंह चौहान आदि सहित मिल कर्मचारीगण एवं प्रमुख साथी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।