महिला को सरेआम छेड़ा, विरोध पर पिटाई की दी धमकी
Lakhimpur-khiri News - एक महिला के साथ मनचलों ने सरेआम छेड़छाड़ की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो युवक ने उसे जूते दिखाकर मारने की धमकी दी। महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी और पुलिस में तहरीर दी। यह घटना एक गांव...

मनचलों ने एक महिला के साथ सरेआम छेड़ की जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जूते दिखाकर पिटाई करने की धमकी दे डाली। महिला के पति घटना की तहरीर पुलिस को दी है। यह मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। महिला का कहना है कि वह गांव में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। जहां पर गांव का युवक था। जिसने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो युवक वहां से चला गया। जिसके बाद जब कुआ पूजन के स्थान पर वह अन्य औरतों के साथ पहुंची तो उस युवक ने वहीं पर फिर उसका हाथ पकड़ लिया और खीचने लगा। महिला का कहना है कि उसने किसी तरह हाथ छुडाकर उसे डाटा तो युवक उसे जूते दिखाकर मारने की धमकी देने लगा। वह बेहद डरी सहमी है। किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरी जानकारी अपने पति को दी और पुलिस को तहरीर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।