Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsWaqf Reform Law Beneficial for Muslims BJP Claims Against Opposition Misinformation

वक्फ संशोधन कानून पर अफवाह फैला रहा विपक्ष: राकेश

Lakhimpur-khiri News - वक्फ सुधार कानून मुसलमानों के हित में है, ऐसा भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा। उन्होंने बताया कि यह कानून गरीब मुसलमानों को लाभ पहुंचाएगा और विपक्ष इस पर झूठी अफवाहें फैला रहा है। भाजपा...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSun, 27 April 2025 04:01 AM
share Share
Follow Us on
वक्फ संशोधन कानून पर अफवाह फैला रहा विपक्ष: राकेश

वक्फ सुधार कानून मुसलमानों के हित के लिए है। इससे गरीब मुसलमानों को लाभ पहुंचेगा जबकि विपक्ष झूठ बोलकर मुसलमानों को बरगला रहा है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता व भाजपा कार्यालय पर आयोजित वक्फ सुधार कानून जन जागरण अभियान की कार्यशाला में कही। प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि कि मोदी सरकार ने वक्फ कानून सुधार कानून बनाकर बोर्ड द्वारा की जा रही लूट खसोट को बंद करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा यह कानून मुसलमानों के हित में है। कानून में साफ लिखा है कि जबसे यह कानून लागू होगा उससे पहले की वक्फ की संपत्तियों को बदला नहीं जा सकता। जबकि विपक्ष वक्फ सुधार कानून को लेकर झूठी अफवाह फैलाकर बरगला रहा है। इससे पहले भी नागरिकता संशोधन कानून पर भी विपक्ष ने इसी तरह से लोगों को बरगलाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर वक्फ संशोधन कानून के बारे में बताएंगे। कार्यशाला की शुरुआत कार्यक्रम संयोजक विनोद वर्मा ने करते हुए कार्यशाला में सभी लोगों का परिचय कराया। ज्योर्तिमय बरतरिया, रामजी दीक्षित, रामजी मौर्य, उमेश शुक्ला, संतोष कुमारी, रश्मि गुप्ता, रमेश चंद्र मिश्र, ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, दिव्या सिंह आदि मौजूद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें