Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsTragic Motorcycle Collision in Sharda Nagar One Dead Investigation Underway

दो बाइकें आपस में टकराई, एक की मौत

Lakhimpur-khiri News - शारदा नगर थाना क्षेत्र में दो बाइकें टकरा गईं, जिसमें 35 वर्षीय रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। रामनाथ अपने पीछे पत्नी और छह बच्चों को छोड़ गए...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीTue, 17 Sep 2024 04:35 PM
share Share
Follow Us on
दो बाइकें आपस में टकराई, एक की मौत

शारदा नगर थाना क्षेत्र में दो बाइकें आमने सामने टकरा गई। जिसमें एक ग्रामीण गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। शारदानगर थाना इलाके के गांव पतरासी निवासी 35 वर्षीय रामनाथ बाइक से कही जा रहे थे। रास्ते में पतरासी चौराहे पर ही उनको सामने से आ रही एक दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। मृतक के पिता सोबरन लाल ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। उनको हादसे की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे। घायल रामनाथ को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। वही दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला है। पिता ने बताया कि रामनाथ उनका इकलौता बेटा था। रामनाथ अपने पीछे पत्नी और छह बच्चे छोड़ गया है। रामनाथ मजदूरी करके घर का गुजारा चलाता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें