Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsStudent Parliament Swearing-In Ceremony at Pandit Deen Dayal Upadhyay Saraswati Vidya Mandir Inter College

छात्र संसद व कन्या भारती पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Lakhimpur-khiri News - पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। डॉ. डीएन मालपानी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। 96 सांसदों का चुनाव 24 अप्रैल 2025 को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSun, 27 April 2025 04:38 AM
share Share
Follow Us on
छात्र संसद व कन्या भारती पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज यूपी बोर्ड में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वाईडी कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी, विशिष्ट अतिथि जितेंद्र साहनी पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश दीक्षित व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। छात्र संसद प्रमुख आचार्य सर्वेन्द्र अवस्थी ने बताया कि विद्यालय में 96 सांसद हैं जिनका चुनाव 24 अप्रैल 2025 को विद्यालय में हुए मतदान द्वारा हुआ। छात्र फ्रैंक सिंह को प्रधानमंत्री, रुद्र श्रीवास्तव उप प्रधानमंत्री, आर्यन वर्मा को प्रधान अनुशासक, सिद्धार्थ मिश्रा को उपप्रधान अनुशासक चयनित किया गया। छात्रा लवी मिश्रा को कन्या भारती का प्रधानमंत्री, आराध्या सिंह को उप प्रधानमंत्री, अनुश्री मिश्रा को सेनापति चुना गया। इन सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य व छात्र संसद अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी छात्र सांसद भैयाओं को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। संचालन विद्यालय के आचार्य हिमांशु रस्तोगी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें