Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsSant Nirankari Mission Launches Nationwide Cleanliness Campaign Under Project Amrit

निरंकारी मिशन ने चलाया स्वच्छता अभियान

Lakhimpur-khiri News - संत निरंकारी मिशन ने प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें जल संरक्षण पर जोर दिया गया। यह अभियान देशभर में 1600 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। गोला शाखा में विधायक के चाचा धर्मेंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीMon, 24 Feb 2025 12:12 AM
share Share
Follow Us on
निरंकारी मिशन ने चलाया स्वच्छता अभियान

गोला गोकर्णनाथ। संत निरंकारी मिशन ने प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही जल संरक्षण पर जोर दिया गया। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह वृहद अभियान देशभर में 1600 से भी अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है। इस महाअभियान से जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश और अधिक प्रभावशाली रूप से जन-जन तक पहुंचेगा। इसी क्रम में शाखा गोला के अंतर्गत अलीगंज रोड स्थित बड़ी नहर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक के चाचा धर्मेंद्र गिरी मोंटी ने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। निरंकारी महात्माओं ने एवं सेवा दल के जवानों ने पूरी तत्परता के साथ नहर के दोनों ओर साफ सफाई की। नहर के किनारे आकर्षक रंगोली बनाकर स्वच्छता का पैगाम दिया। अलीगंज रोड स्थित जंगल में कालीदाह मंदिर के प्रांगण में स्वच्छता अभियान के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संचालक रंजीत सिंह, प्रमिला खुराना, सेवादल संचालक लालजी प्रसाद, रामनरेश सोनी, हरमोहन खुराना, मीडिया प्रभारी करन सिंह आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें