Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsRobbery in broad daylight 4 35 lakh looted from munim in Lakhimpur

गुड़ व्यापारी के मुनीम से 4.35 लाख रुपए की लूट

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के नीमगांव थाना क्षेत्र में गुड़ लाने जा रहे मुनीम और मजदूरों को बाइक सवार बदमाशों ने रोककर बंधक बना लिया। बदमाशों ने मुनीम से 4.35 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 26 April 2025 12:47 AM
share Share
Follow Us on
गुड़ व्यापारी के मुनीम से 4.35 लाख रुपए की लूट

लखीमपुर। नीमगांव थाना क्षेत्र में पिकअप से गुड़ लेने जा रहे मुनीम और मजदूरों को बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर सभी को बंधक बना लिया। मुनीम से 4.35 लाख रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश बाइकों से भाग निकले। दिनदहाड़े हुई घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। सीतापुर जिले के थाना महोली इलाके के गांव जलालपुर निवासी राम रतन वर्मा गुड़ के व्यापारी हैं। उन्होंने नीमगांव में गुड़ खरीदी थी। शुक्रवार की सुबह उनका मुनीम रजनीश पिकअप से गुड़ लेने नीमगांव जा रहा था। पिकअप में चालक समेत आठ लोग सवार थे। पिकअप जब नीमगांव थाना क्षेत्र में गुलौला गांव के पास पहुंची। तभी उसको दो बाइक सवार छह बदमाशों ने रोक लिया। पिकअप में चालक मुनीम के अलावा उनके छह मजदूर भी बैठे हुए थे। यह लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले की बदमाशों ने सभी को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने मुनीम से 4.35 लाख रुपए की नकदी लूट ली और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ितों ने किसी तरह घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर नीमगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

गुड़ लादने नीमगांव जा रहा था मुनीम

व्यापारी राम रतन वर्मा ने नीमगांव में गुड खरीदी थी। उन्होंने शुक्रवार की सुबह अपने मुनीम को गुड़ लादकर लाने के लिए भेजा। व्यापारी को गुड़ के पैसे भी देने थे। मुनीम के पास पैसे भी थी। मुनीम गुड़ लादने के लिए अपने साथ मजदूर भी लाया था। सभी पिकअप से नीमगांव जा रहे थे। नीमगांव से थोड़ा पहले गुलौला गांव के पास उनके साथ घटना हो गई और बदमाश उनसे 4. 35 लाख रुपए लूट ले गए।

लूट की सूचना पर पलिया से भागे अफसर

पलिया में शनिवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगा है। शुक्रवार को पुलिस का रिहर्सल चल रहा था। जिले के सभी अफसर पलिया में रिहर्सल में हिस्सा लेने गए थे। वहां आईजी रेंज प्रशांत कुमार भी आए हुए हैं। जिस समय घटना हुई उस समय पलिया में ब्रीफिंग चल रही थी। नीमगांव इंस्पेक्टर भी वही थी। अधिकारियों को जब घटना की जानकारी मिली तो वह मौका की तरफ भागे। हालांकि पुलिस ने बाद में घेराबंदी भी की और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली। तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे।

घटना संदिग्ध लग रही है। मुनीम पैसे व्यापारी के घर से लाया था। इसकी जानकारी बदमाशों को कैसे हो गई। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

-शमशेर बहादुर सिंह, सीओ मितौली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें