Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsNewborn Baby s Body Found Near Hospital in Lakhimpur Father Allegedly Disposed It

महिला अस्पताल के बाहर मिला नवजात का शव,मचा हड़कंप

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में जिला महिला अस्पताल के बाहर एक नवजात बच्ची का शव मिला। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मृत बच्ची का शव उसके पिता मनोज ने फेंका था। खुशबू नाम की मां की डिलीवरी के दौरान बच्ची मृत पैदा हुई थी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीThu, 13 Feb 2025 04:14 PM
share Share
Follow Us on
महिला अस्पताल के बाहर मिला नवजात का शव,मचा हड़कंप

लखीमपुर। जिला महिला अस्पताल के बाहर नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल को इसकी सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पुलिस के जरिए पोस्टमार्टम को भेजा गया। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि मृत जन्मी बच्ची के शव को उसका पिता ही फेंक कर चला गया था। गुरुवार को महिला अस्पताल के पास बने आक्सीजन प्लांट समीप नवजात का शव मिला। शव की पहचान ढुलयीनौवा सीतापुर के रहने वाले मां खुशबू और पिता मनोज के पैदा हुई मृत बच्ची के तौर पर हुई। प्रसूता खुशबू की मां रूपरानी ने बताया कि बुधवार को उसकी बेटी को 102 एंबुलेस से लेकर अस्पताल पहुंची थी। खुशबू को अधिक रक्तस्राव होने की वजह से भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। रात लगभग नौ बजे उसकी नार्मल डिलीवरी हुई। इसमें मृत बच्ची पैदा हुई थी। मृत बच्ची के शव को उसके पिता मनोज को दे दिया गया था। बताते हैं कि मनोज ने रात के समय शव को अस्पताल के पास ही फेक दिया। सुबह के समय शव मिलने पर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अस्पताल के पास मिले नवजात के शव पर किसी तरह के निशान खासकर जानवर के नहीं मिले है। सोशल मीडिया पर शव को कुत्ते उठा ले जानें का दावाकर अफवाह फैल गयी थी।

महिला अस्पताल में बुधवार को दो डिलीवरी में मृत बच्चे पैदा हुए थे। इन दोनों के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया था। इनमें से खुशबू मनोज के बच्चे को मनोज खुद अस्पताल के बाहर फेकने की बात बताई है। बहरहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

- डा.ज्योति मेहरोत्रा, सीएमएस महिला अस्पताल खीरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें