पालिका ने हटाई अध्यक्ष की होर्डिंग, बाकी लगी रहीं
Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ में नगर पालिका परिषद ने सदर चौराहे पर पालिका अध्यक्ष की होर्डिंग हटा दी है, जबकि विधायक और सपा की होर्डिंग को नहीं हटाया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब हिन्दुस्तान अखबार ने इस पर खबर...

गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद द्वारा सदर चौराहे पर लगी पालिका अध्यक्ष की होर्डिंग को हटवा दिया गया है। जबकि विधायक और सपा की होर्डिंग पर फिर मेहरबानी दिखाई गई है। नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए गए होर्डिंग हटाओ अभियान को लेकर हिन्दुस्तान अखबार ने गुरुवार के अंक में खबर प्रकाशित की थी। जब खबर छपी तो पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने संज्ञान लिया पर अपनी खुद की होर्डिंग को हटवा दिया। पर विधायक और सपा की होर्डिंग के लिए मेहरबानी दिखा दी। जो आज भी सदर चौराहे पर लगी देखी जा रही है। नगर पालिका परिषद द्वारा 21 अप्रैल ईओ की मौजूदगी में अभियान चला कर शहर के सार्वजनिक स्थानों, बिजली पोलों पर लगी होर्डिंग हटवा दी गई थी। अभियान में मौजूद ईओ सुरेंद्र कुमार ने बताया था कि अब किसी की होर्डिंग नहीं लग पाएगी। विधायक और पालिका अध्यक्ष की होर्डिंग उतने दिन ही लगेगी, जब तक वह कार्यक्रम होगा। चैती मेला समाप्त होने के बाद भी पालिका अध्यक्ष की होल्डिंग लगी थी। हटाई नहीं गई थी। जब हिन्दुस्तान में खबर छपी तो पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने खुद संज्ञान लिया और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि उनकी हार्डिंग को तत्काल हटाया जाए, पर विधायक और सपा की होर्डिंग को लेकर वह मेहरबान हो गए। ईओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि शहर में तमाम होर्डिंग हटाई जा चुकी हैं।अभी अभियान जारी है। जो होर्डिंग रह गई हैं उन्हें भी हटाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।