गायत्री परिवार के कार्यक्रम में बारह जोड़ों का हुआ विवाह
Lakhimpur-khiri News - सिंधौना गांव में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बारह जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। श्री दुर्गा देवी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका विवाह हुआ। नवविवाहित जोड़ों को उपहार...
सिंगाही। सोमवार को इलाके के सिंधौना गांव में गायत्री परिवार के सामूहिक विवाह समारोह में बारह जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। उनको उपहार के साथ ही तमाम लोगों ने शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। सिंधौना के अयोध्या पुरवा गांव के श्री दुर्गा देवी मंदिर में हुए आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में निघासन ब्लाक के विभिन्न गांवों के बारह जोड़ों का विवाह कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गायत्री परिवार के पुरोहितों ने उनका विधि-विधान से विवाह कराया। नवविवाहित जोड़ों को आयोजकों तथा गायत्री परिवार की ओर से उपहार देकर विदा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पूर्व प्रधान जोरा सिंह थे। गायत्री परिवार के राजकुमार भृगु, सिंगाही के पूर्व चेयरमैन उत्तम मिश्र, पं. बृजेंद्र त्रिपाठी, प्रहलाद शर्मा और ज्ञानप्रकाश शर्मा आदि ने सभी को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।