मितौली व बांकेगंज में 425 जोड़ों का सामूहिक विवाह आज
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मितौली और बांकेगंज में मंगलवार को समारोह आयोजित होंगे। यहां लगभग 425 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं और...

लखीमपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को मितौली व बांकेगंज में समारोह आयोजित किए जाएंगे। दोनो जगह पर करीब 425 जोड़ों का विवाह कराने की तैयारी है। आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी करने का निर्देश दिया है। कस्ता क्रेशर मैदान पर आयोजित होने वाले समारोह में मितौली व बेहजम ब्लॉक के जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। यहां करीब 255 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने की तैयारी है। सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने वाले जोड़ों को सुबह नौ बजे बुलाया गया है। वहीं बांकेगंज व पलिया ब्लॉक और नगर पालिका पलिया के करीब 170 जोड़ों का सामूहिक विवाह जानकी देवी कन्या इंटर कालेज मैदान बांकेगंज में आयोजित होगा। यहां आयोजन दोपहर में होगा। दोनों जगहों पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बताते चलें कि एक दिन पहले लखीमपुर शहर के जीआईसी मैदान और निघासन में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जा चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।