दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच नामजद
Lakhimpur-khiri News - हैदराबाद की विमला देवी ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग की और पूरी न होने पर उन्हें शारीरिक...

हैदराबाद थाना क्षेत्र के अहमदनगर निवासिनी विमला देवी ने ससुराली जनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में विमला देवी ने आरोप लगाया है कि उसके पिता रामकुमार ने तीन साल पहले जिला शाहजहांपुर के रत्नापुर कुंडा थाना पुवायां निवासी प्रदीप सिंह यादव के साथ हिन्दू रीति रिवाज से की थी। ससुराली दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। फिर वह अतिरिक्त दहेज के तौर पर कार की मांग करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारने पीटने लगे। पुलिस ने विवाहिता के पति प्रदीप सिंह,सास माया देवी, ससुर शिवराज सिंह, नंनद उषा देवी, देवर अनूप कुमार के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।