Goddess Gayatri Jayanti Celebrated with Diwali and Kanya Kaushal Ceremony in Lakhimpur ढपली संगीत कन्या कौशल सम्मान दिया गया, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsGoddess Gayatri Jayanti Celebrated with Diwali and Kanya Kaushal Ceremony in Lakhimpur

ढपली संगीत कन्या कौशल सम्मान दिया गया

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ ने गायत्री जयंती पर दीपोत्सव और कन्या कौशल सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में ढपली संगीत की छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी...

Sat, 7 June 2025 05:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share
ढपली संगीत कन्या कौशल सम्मान दिया गया

लखीमपुर, संवाददाता। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ ने गायत्री जयंती पर दीपोत्सव व कन्या कौशल सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें ढपली संगीत की छात्राएं शामिल हुईं। छात्राओं को मुख्य अतिथि गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मीनाक्षी तिवारी, समाजसेवी डॉ. डीके वर्मा ने प्रशस्ति पत्र और गायत्री परिवार महिला मंडल द्वारा गायत्री मंत्र पट्टिका प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षिकाओं वंदना उत्तम, रिंकी पाण्डेय और रचना अग्रवाल को ढपली संगीत शिविर में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सत्यनारायण वर्मा और युवा प्रकोष्ठ सीतापुर के गंगासागर वर्मा ने संगीत छात्राओं और उनके अभिभावकों को प्रज्ञा संदेश के माध्यम से शांतिकुंज हरिद्वार के नारी जागरण और विचार क्रान्ति अभियानों से अवगत कराया।

इस दौरान उदय सिंह, केके तिवारी, उमाशंकर, अजय वर्मा, यज्ञदेव वर्मा, सर्वेश वर्मा, सीपी मौर्य, कुलदीप वर्मा, मधु तिवारी, संगीता वर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।