सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के होनहारों को मिला पुरस्कार
Kushinagar News - कुशीनगर के ग्राम सभा सोहरौना खिरकिया में मानव सेवा संस्थान द्वारा एक जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों के 275 छात्रों ने भाग लिया। साकेत कुशवाहा ने...

कुशीनगर। पडरौना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहरौना खिरकिया में मानव सेवा संस्थान ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका व महान समाजसेविका माता सावित्री बाई फुले व प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका व समाजसेविका संत ज्योतिबा फुले परिवार के संघर्षो की साक्षी रहीं माता फातिमा शेख के नाम से एक जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें जिले के 22 विद्यालयों के लगभग 275 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। उसका परिणाम रविवार को ग्राम सभा सोहरौना में भव्य पुरस्कार वितरत समारोह घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में उद्गम पब्लिक स्कूल के छात्र साकेत कुशवाहा पुत्र उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रथम स्थान लाकर अपने परिवार व स्कूल का नाम रोशन किया। अतिथियों ने साइकिल देकर पुरस्कृत किया। स्वामी विवेकानंन्द संस्थान गंगुआ के छात्र अतुल ब्याहुत पुत्र राजन कुमार को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप टेबल फैन दिया गया। श्री दुर्गाजी बाल विद्या मंदिर खिरकिया में पढ़ने वाली छात्रा पूजा मौर्या पुत्री विरेन्द्र सिंह को तृतीय पुरस्कार फूलों की माला दिया गया। इसके अलावा टॉप-20 और मेधावी छात्रों को भी उपहार दिया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि रहे पूर्व एमएलसी एवं सपा के वरिष्ठ नेता रामअवध यादव रहे। इस मौके पर मानव सेवा संस्था के अध्यक्ष राम प्रताप कुशवाहा, उपाध्यक्ष सरफराज अहमद अंसारी, उपाध्यक्ष डॉ. ग्यास अंसारी, महामंत्री निसार अहमद अंसारी, मंत्री तबरेज अंसारी एडवोकेट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा, चन्द्र प्रकाश यादव, शिक्षक व समाजसेवी व्यक्ति कमल प्रसाद कुशवाहा, जिलाध्यक्ष शुकरुल्लाह अंसारी, कैसर जमाल टीटू, तौसिफ अहमद, राकेश कुमार, मुस्तफा रजा, अमरजीत पटेल, कोषाध्यक्ष मुहम्मद अली रजा अंसारी, सह कोषाध्यक्ष अब्दुल हकीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।