Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsWoman Assaulted in Pipri Village Police Investigate Harassment Incident

दबंग युवकों ने छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को पीटा

Kausambi News - पिपरी थाना के एक गांव में एक महिला ने बताया कि उसके देवर और बहन के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर युवकों ने देवर की पिटाई कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 23 Feb 2025 07:49 PM
share Share
Follow Us on
दबंग युवकों ने छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को पीटा

पिपरी थाना इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि शनिवार शाम उसका देवर अपनी बहन के साथ घर आ रहा था। इसी दौरान गांव के दबंग दो युवक उसे मिले और उसकी बहन के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर वह दोनों उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने युवक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से उसे काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें