Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsUttar Pradesh Women s Commission Addresses Women s Issues in Manjhanpur

महिला आयोग की सदस्य को सुनाई आपबीती

Kausambi News - उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रतिभा कुशवाहा ने मंझनपुर में उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की समस्याएँ सुनीं। उन्होंने 30 शिकायतों में से 10 का निस्तारण किया और शेष 20 के लिए अधिकारियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 30 April 2025 06:59 PM
share Share
Follow Us on
महिला आयोग की सदस्य को सुनाई आपबीती

मंझनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्या प्रतिभा कुशवाहा ने बुधवार को मां शीतला अतिथि गृह सयारा में उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की समस्या सुनी। इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिये।

महिला जनसुनावाई के दौरान उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 10 का मौके पर निस्तारण कराते हुए शेष 20 शिकायतों के निस्तारण के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें सम्बन्धित योजनाओं समेत आवास का लाभ दिये जाने के लिए निर्देशित किया। अंत में उन्होंने नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शक्ति बैग हाउस सैनी कौशाम्बी तथा आराधना धूपबत्ती स्वयं सहायता समूह सेलरहा पश्चिम का निरीक्षण किया। इस दौरान समूह की महिलाओं से वार्ता कर आवश्यक जानकारी लेते हुये उन्हें कुशलतापूर्वक कार्य करने के लिए सुझाव दिये। जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी सिराथू, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत सिराथू, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत अझुवा, अभियन्ता विद्युत, एआरओ, अग्रणी जिला प्रबन्धक, महिला थाना सहित संरक्षण अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अधिक संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें