Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsState Women s Commission to Hear Cases on Women Abuse for Quick Justice

राज्य महिला आयोग की सदस्य 30 को सुनवाई करेंगी

Kausambi News - राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा 30 अप्रैल को कांशीराम गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगी। दहेज, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह और एसिड अटैक जैसे मामलों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSat, 26 April 2025 06:58 PM
share Share
Follow Us on
राज्य महिला आयोग की सदस्य 30 को सुनवाई करेंगी

महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा 30 अप्रैल को कांशीराम गेस्ट हाउस में सुनवाई करेंगी। इस अवसर पर उनके द्वारा दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, कन्या भ्रूण गर्भपात, बाल विवाह एवं एसिड अटैक आदि से संबंधित अपराधों की सुनवाई करते हुए महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने की पहल की जाएगी। इसके बाद महिला बंदी गृहों, बालिका/महिला गृहों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों आदि का निरीक्षण किया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें