Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsSP Workers Celebrate Shivpal Yadav s Birthday with Charity at Old Age Home

वृद्धाश्रम में शिवपाल यादव का मनाया जन्मदिन

Kausambi News - सपा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। नीलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम जाकर वृद्धों को बधाई दी और केक व मिठाई वितरित की। इस अवसर पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 2 Feb 2025 05:03 PM
share Share
Follow Us on
वृद्धाश्रम में शिवपाल यादव का मनाया जन्मदिन

सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव (नीलू भैया) ने कार्यकर्ताओं के साथ वृद्धाश्रम जाकर केक काटा। इस दौरान वृद्धाश्रम के वृद्धों को शिवपाल यादव के जन्मदिन की बधाई देते हुए उनको केक व मिठाई वितरित की। इतना ही नहीं वृद्धों को वस्तुएं वितरित की गई, साथ ही खाने-पीने की भी सामग्री दी गई। इस मौके पर जयबाबू केसरवानी, मो. गुडडू, मो. आफताब, विकास तिवारी, मो. अंसार, महेंद्र सिंह लोधी, रामबाबू यादव, मुकेश यादव, महबूब, मो. रजा हैदर रिजवी, मो. जैनुल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें