Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsShock Over Job Loss Leads to Asha Worker s Death in Uttar Pradesh

नौकरी जाने के सदमे में आशा बहू की मौत

Kausambi News - सरायअकिल थाने के बिगहरा उस्मानपुर गांव में एक आशा बहू की नौकरी जाने के सदमे में मौत हो गई। 45 वर्षीय बिछिया देवी को 16 जनवरी को नौकरी से हटाने का पत्र मिला था। इस सदमे के कारण उन्होंने खाना-पीना छोड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSat, 18 Jan 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
नौकरी जाने के सदमे में आशा बहू की मौत

सरायअकिल थाने के बिगहरा उस्मानपुर गांव में शुक्रवार रात नौकरी जाने के सदमे में आशा बहू की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बिगहरा उस्मानपुर गांव निवासी 45 वर्षीय बिछिया देवी पत्नी सुकरू करीब 15 सालों से आशा बहू के पद पर कार्य कर रही थी। छोटा बेटा दिनेश कुमार ने बताया कि 16 जनवरी को डीएम का उन्हें एक पत्र मिला। इसमें आशा बहू को नौकरी से बाहर करने की बात कही गई थी। जानकारी मिलने के बाद से महिला सदमे में चली गई थी। महिला ने खाना पीना छोड़ दिया था। शुक्रवार को महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। आनन - फानन में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाने की सलाह दी। एसआरएन पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें