किशोरी को अगवा करने का आरोपी पकड़ा गया
Kausambi News - करारी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने के आरोपी विष्णु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पिता ने 15 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को तुर्तीपुर तिराहे के पास से...

करारी थाना क्षेत्र की किशोरी का अपहरण करने के आरोपी को सोमवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया। करारी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि मंझनपुर के तन्नापर निवासी विष्णु कुमार पुत्र दयाशंकर उर्फ झुरई की उसके गांव में रिश्तेदारी है। अक्सर वह अपने रिश्तेदार के यहां आता-जाता था। इस दौरान 16 वर्षीय बेटी पर गंदी नजर रखता था। पीड़ित की मानें तो नौ फरवरी की शाम आरोपी विष्णु ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया था। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर 15 फरवरी को पीड़ित पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के दो घंटे बाद ही पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही थी। सोमवार की सुबह करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह को सूचना मिली कि आरोपी तुर्तीपुर तिराहे के समीप खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।