Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsDomestic Dispute Escalates in Karari Woman Assaulted by Neighbor
मां-बेटी की पिटाई का केस दर्ज
Kausambi News - करारी थाना क्षेत्र के बट बंधुरी गांव में अनीता देवी ने पड़ोसी उर्मिला देवी पर गाली-गलौज और पिटाई का आरोप लगाया है। 23 जनवरी को मामूली बात पर विवाद हुआ, जिसमें अनीता की बेटी भी घायल हुई। करारी...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 27 Jan 2025 04:42 PM

करारी थाना क्षेत्र के बट बंधुरी गांव की अनीता देवी पत्नी दिनेश कहार ने बताया कि 23 जनवरी की सुबह मामूली बात पर पड़ोसी उर्मिला देवी पत्नी छेदीलाल गाली-गलौज कर रही थी। विरोध करने पर पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी को भी पीटा था। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि महिलाओं के बीच विवाद हुआ था। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।