Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsCross Case Filed Over Assault in Shahpur Village Neighbor Dispute Escalates
दो पक्षों के बीच मारपीट, छह पर केस
Kausambi News - महेवाघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में पूजा देवी ने आरोप लगाया कि उनके पति सुरेश कुमार की पिटाई पड़ोसियों ने की। पुरानी रंजिश के चलते कुषमा देवी और उनके परिवार ने गाली-गलौज के बाद घर में घुसकर हमला...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 23 Feb 2025 03:57 PM

महेवाघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की पूजा देवी ने बताया कि 21 फरवरी को उसके पति सुरेश कुमार ऑटो चलाने चले गए थे। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी कुषमा देवी, उसका पति फूलचंद्र, बेटा नत्थू व मनीष पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई की। वहीं, दूसरी तरफ से कुषमा देवी का कहना है कि वह खेत में उस रोज बीज छिड़क रही थी। विपक्षी पूजा व उसके पति सुरेश ने पुरानी रंजिश में पिटाई की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को मेडिकल करा दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।