Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsWestern Disturbance Brings Thunderstorm and Rain Alert in Kanpur

खूब तपी दोपहर, आज गरजेंगे-बरसेंगे बदरा

Kanpur News - खूब तपी दोपहर, आज गरजेंगे-बरसेंगे बदरा खूब तपी दोपहर, आज गरजेंगे-बरसेंगे बदरा खूब तपी दोपहर, आज गरजेंगे-बरसेंगे बदरा

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 17 April 2025 08:40 PM
share Share
Follow Us on
खूब तपी दोपहर, आज गरजेंगे-बरसेंगे बदरा

कानपुर। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। इसका परिणाम यह हुआ कि प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-पानी का नया दौर शुरू हो गया है। बादलों की आवाजाही शुरू हो जाने से रात के तापमान तेजी से चढ़ने लगे हैं। गुरुवार को दिन खूब तपा और पारा 38.4 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को आंधी-पानी की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया। पश्चिमी विक्षोभ ने पहाड़ों पर दस्तक दे दी है पर मौसम में बदलाव की वजह अन्य परिसंचरण (सर्कुलेशन) भी हैं। इससे पूरे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग दिनों में मौसम बदलेगा। गुरुवार को अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर आदि में आंधी-पानी की स्थितियां रहीं। शुक्रवार से रविवार तक इस तरह की गतिविधियां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बनी रहेंगी।

14 अप्रैल से अब तक दिन का तापमान लगातार चढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 से 38.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से अधिक है। इसी तरह रात का पारा 22 से 22.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह भी सामान्य से अधिक है। अभी भी उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं जो अपने साथ नमी ला रही हैं। अधिकतम नमी का प्रतिशत 58 और न्यूनतम 34 रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गुरुवार को एक साथ कई मौसम प्रणालियां काम कर रही हैं। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश पर भी पड़ रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम ईरान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के रूप में सक्रिय है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी असम और एक पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मौसमी उथल पुथल 20 अप्रैल तक जारी रहेगी। अलग-अलग हिस्सों गरज चमक के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी संभव है। कानपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें