Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTragic Love Story Teen Lovers Commit Suicide in Kanpur Dehat After Argument

कानपुर देहात में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान

Kanpur News - कानपुर देहात, संवाददाता। बरौर थाना क्षेत्र के टुटईचंद गांव में प्रेमी युगल में शुक्रवार

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSat, 12 April 2025 02:48 AM
share Share
Follow Us on
कानपुर देहात में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान

कानपुर देहात, संवाददाता। बरौर थाना क्षेत्र के टुटईचंद गांव में प्रेमी युगल में शुक्रवार दोपहर में किसी बात पर विवाद हो गया। इससे गुस्साए युवक ने गांव के बाहर पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर किशोरी ने अपने घर के पीछे खड़े बेरी के पेड़ में फांसी लगा कर जान दे दी। इससे दोनों के घरों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

टुटईचांद के रहने वाले अनुसूचित जाति के तारबाबू की सोलह साल की दत्तक पुत्री ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। तारबाबू के पारिवारिक भतीजे अट्ठारह साल के विपिन पुत्र महेश का घर में आना जाना होने से छात्रा की उससे दोस्ती हो गई थी। शुक्रवार को किसी बात को लेकर दोनों में आपस में विवाद हो गया। इससे गुस्साए विपिन ने गांव के बाहर खड़े जामुन के पेड में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर छात्रा ने चुपचाप अपने घर के पीछे स्थित बेरी के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के आत्महत्या करने की जानकारी होते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ डेरापुर देवेंद्र कुमार व इंस्पेक्टर बरौर हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ करने के साथ छानबीन की। जबकि फोरेंसिक टीम ने दोनों घटनास्थलों से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर बरौर ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में दोनों में प्रेम संबंध होने और आपस में झगड़ने के बाद पहले युवक ने व बाद में छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। दोनों के परिजन अनुसूचित जाति के हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें